उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने विकास भवन सभागार में
समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की। बैठक में समाज कल्याण
एससी-एसटी वर्ग के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित
अधिकारी विपिन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शादी अनुदान, छात्रवृत्ति,वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभयोजना, अभ्युदय योजना और अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना शामिल रहीं। अध्यक्ष ने योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2025-26 में एससी-एसटी से जुड़े मुकदमों की स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष ने पुलिस को निर्देश दिया कि किसी निर्दोष को न फंसाया जाए और दोषियों को बख्शा न जाए। साथ ही पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण जिले स्तर पर ही सुनिश्चित करने को कहा। शिक्षा, राजस्व और अन्य विभागों की भी समीक्षा करते हुए उन्होंने पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!