सरिया लदे ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक मजदूर की मृत्यु ,तीन घायल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सोनाबंदी के पास गोपालपुर में शुक्रवार शाम को एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई ,ट्रैक्टर पर सरिया लदा हुआ था। दुर्घटना गोपालपुर गांव के सामने हुई।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया की डायल 112 पर सूचना मिली थी कि महिंद्रा ट्रैक्टर नंबर अप 56 ए एम 1792 बहदुरी बाजार से पंडितपुर बृजमनगंज आ रहा था अचानक चलता हुआ ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ग्राम अमवा थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज निवासी मजदूर धर्मेंद्र उर्फ कोबरा पुत्र बिल्लू सरिया के नीचे दब गया जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई ।
दुर्घटना में तीन अन्य मजदूर भी घायल हो गए
इसमें इंदिरा जोत थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज निवासी रवि तथा जीयनजोत थाना कुल्हुई जनपद महाराजगंज निवासी सिकंदर और सुरेमन शामिल है ।घायलों को एंबुलेंस से सीएससी बृजमनगंज भेजा गया प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें आगे इलाज के लिए जनपद सिद्धार्थनगर अस्पताल ले गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरवा कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, और सड़क पर पलटे हुए ट्रैक्टर ट्राली को हटाकर सड़क के किनारे कर दिया गया है ताकि आवागमन बाधित न हो।



