LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बघौचघाट पुलिस ने चोरी के 2 वांछित दबोचे, बाइक व 3 पम्पिंग सेट बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया, 10 अगस्त 2026। थाना बघौचघाट पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की मोटर साइकिल और 3 पम्पिंग सेट बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बघौचघाट पुलिस ने यह कार्यवाही की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रात करीब 11:35 बजे छितौनी गांव के पास से मु0अ0सं0-142/2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2), 340(2) बीएनएस में वांछित धर्मेन्द्र चौहान पुत्र सुरेश चौहान, उम्र 25 वर्ष और सोनू गोंड पुत्र राजेश गोंड, उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम पकडी छापर पटखौली, थाना तरकुलवा को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से चोरी की 01 मोटर साइकिल, चेचिस नं0 MBLHA10A3DHL04659 तथा 03 अदद चोरी के पम्पिंग सेट बरामद किए गए।

गिरफ्तार करने वाली टीम में:
उ0नि0 पवन शर्मा,आशीष यादव एवं अवधेश पटेल, थाना बघौचघाट
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!