LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

कटरैन में बिजली प्रवाहित होने से तीन की मौत, दो जख्मी

लार थाना के जनुआ गांव का मामला

  • ब्रेकिंग न्यूज

काला शुक्रवार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के जनुआ गांव में कटरैन उठाते समय बिजली प्रवावित होने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग जख्मी हैं, जिन्हें देवरिया रेफर किया गया।

लार के जनुआ गांव में कृष्ण मुरारी पांडे पुत्र राम नगीना पांडे के यहां कट रैन लगाने की व्यवस्था की जा रही थी। लोहे की पाइप में बिजली प्रवाहित होने से कटरैन उठा रहे 8 लोग बिजली की चपेट में आ गए। तीन लोगों को थोड़ा कम जबकि पांच लोग गंभीर हाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाए गए। गंभीर हाल में प्रथमिक उपचार के बाद  सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीन लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में पुलिस पहुंच गई थी

सूत्र बताते हैं कि पवन कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश 18 वर्ष, मोनू पुत्र कृष्ण बिहारी पांडेय 27 वर्ष, शिवम् पुत्र भरत 22 वर्ष की मौत हो गई है जबकि वेद प्रकाश पांडेय 22 वर्ष निवासी बलिया भागलपुर, जो अपने मामा के गांव आया था, अजय रजत उम्र 22 वर्ष, जय शंकर शर्मा सजाव 25 वर्ष, त्रिभुवन पांडेय जनुआ 45 वर्ष, कृष्ण बिहारी पांडेय जनुआ 50 वर्ष जख्मी हैं।

स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ बी वी सिंह ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से 8 लोग अस्पताल लाए गए थे। तीन की हालत बेहद गंभीर थी।

बिजली विभाग के अवर अभियंता गोरख गुप्ता ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

लार थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेई सरकारी काम से गोंडा हैं, उन्होंने मोबाइल पर ही घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!