देवरिया

बरात में आए युवक की खाना खाते समय गोली मारकर हत्या

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। बीती आधी रात को एक बरात में वारदात हो गई। बरात में खाना खाते समय एक बराती की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए।
मृतक राजन यादव कुशीनगर जिले के रामपुर झुरिया गांव से बारात लेकर देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना के खजुरी करौता गांव आए थे। यह बारात खुखुंदू थाना क्षेत्र के अनिल गिरी के घर आई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक राजन यादव जब शादी समारोह स्थल पर खाना खा रहे थे, तभी किसी ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। घटना की सूचना पर देवरिया के एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि घटना की तेजी से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!