LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
प्रधानाध्यापक का निधन, शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे शिक्षक
लार विकास खंड के दिस्तौली के प्रधानाध्यापक का हार्ट अटैक

हार्ट अटैक से प्रधानाध्यापक की मौत
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। विकास खंड लार के प्राथमिक विद्यालय दीक्षितौली के प्रधानाध्यापक विनोद कुशवाहा की आज हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। श्री कुशवाहा भाटपार रानी क्षेत्र के भेड़ापाकर के निवासी थे। उनके निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त है। निधन की सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा सहित कई शिक्षक उनके दरवाजे पर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किए।


