LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सब्जी खरीदने के बहाने उचक्के ने विक्रेता के कुर्ते से उड़ाए 8000 रुपये, पल्सर से फरार

मईल क्षेत्र के राजीव नगर चौराहे पर दिन दहाड़े उच्चकागिरी

सब्जी खरीदने के बहाने उचक्के ने विक्रेता के कुर्ते से उड़ाए 8000 रुपये, पल्सर से फरार*

रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण मईल

*मईल (देवरिया)l:* मईल थाना क्षेत्र के राजीव नगर चौराहे पर दिनदहाड़े उचक्कागिरी की वारदात सामने आई है। एक उचक्का सब्जी खरीदने के बहाने आया और मौका पाकर सब्जी विक्रेता के कुर्ते से 8000 रुपये लेकर बाइक से फरार हो गया।

*क्या है पूरा मामला*
गोहरिया गांव के रहने वाले सब्जी विक्रेता वृजभान कुशवाहा उर्फ पुजारी रोज की तरह राजीव नगर चौराहे पर दुकान लगाए थे। दोपहर में एक युवक उनकी दुकान पर आया और करीब 500 रुपये की सब्जी खरीदी। इसके बाद उसने प्याज की मांग की। जब वृजभान दुकान के अंदर से प्याज लेने गए, तभी उचक्के ने उनके कुर्ते में रखे 8000 रुपये निकाल लिए और भाग निकला।

*हेलमेट लगाकर बाइक से भागा आरोपी*
वृजभान के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में फरार हो चुका था। स्थानीय दुकानदारों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

*पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात*
दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी एक फल विक्रेता के साथ इसी तरह की घटना हो चुकी है। बाइक सवार युवक फल लेकर बिना पैसे दिए फरार हो गया था। दिन में हुई लगातार इन वारदातों से व्यापारी दहशत में हैं।

*गश्त बढ़ाने की मांग*
घटना के बाद राजीव नगर चौराहे के व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन हो रही उचक्कागिरी से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। दिन में भीड़भाड़ वाले चौराहे पर इस तरह की वारदात चिंता का विषय है।

*पुलिस जांच में जुटी*
फिलहाल पीड़ित ने मईल थाने में तहरीर देने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!