अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 बृजमनगंज के कॉलेज रोड सना ज्वेलर्स में हुई चोरी।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

नगर पंचायत बृजमनगंज में शुक्रवार को सना ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी की घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जब पांच महिलाओं ने कथित रूप से गहने देखने के बहाने दुकान में पहुंचकर एक सोने का झालर गायब कर दिया। चोरी की जानकारी तब हुआ, जब दुकान मालिक ने गहनों का मिलान किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पांच महिलाएं एक टेंपो से बृजमनगंज कस्बे में स्थित सना ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचीं। इनमें से पहले दो महिलाएं दुकान के अंदर आईं। कुछ देर बाद उनके पीछे तीन अन्य महिलाएं भी दुकान में प्रवेश कर गईं।

दुकानदार ने सभी महिलाओं को अलग-अलग गहने दिखाने शुरू किए। इसी दौरान दुकान में मौजूद भीड़ और बातचीत का फायदा उठाकर चोरी की अंजाम दिया गया।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पीछे बैठी एक महिला आगे की कुर्सी पर आकर बैठती है। इसी दौरान एक अन्य महिला उसे कान का झालर देती दिखाई दे रही है।इसके तुरन्त बाद तीनों महिलाएं दुकान से बाहर निकल जाती हैं। कुछ समय बाद दोनों महिलाएं भी दुकान से बाहर चली जाती हैं।

दुकान मालिक को चोरी की जानकारी उस समय हुई, जब उन्होंने पूरे गहनों का मिलान किया तब उन्हें एक सोने का झालर गायब मिला।

इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर महिलाओं की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना से कस्बे के व्यापारियों में व्यक्त की और पुलिस की सुस्ती बताया। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपी जेल में होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!