लार पुलिस ने 25 हजार के इनामिया हत्यारोपी को दबोचा, बाईपास मोड़ से हुई गिरफ्तारी

लार पुलिस ने 25 हजार के इनामिया हत्यारोपी को दबोचा, बाईपास मोड़ से हुई गिरफ्तारी
स्वाभिमान जागरण, लार देवरिया
लार (देवरिया)। हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को थाना लार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार 18 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर बाईपास मोड़ के पास से अभियुक्त को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक यादव उर्फ टोनी पुत्र श्यामबहादुर यादव निवासी बरडीहा दलपत टोला पिपराडीह थाना लार के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 31 वर्ष है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना लार में मु0अ0सं0-250/2024 धारा 103(1), 238(a), 61(2) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।बताते चलें कि इस हत्या के मामले में पहले से एक अन्य वांछित अभियुक्त दीपक यादव उर्फ सोकन पुत्र श्रीराम यादव, निवासी नैनी डैनी थाना लार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के साथ उ0नि0 कमलेश कुमार यादव, का0 दीपक कुमार प्रजापति व रि0का0 सौरभ पाण्डेय की टीम शामिल रही।



