उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी मेला आयोजित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज

क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में कृषि संगोष्ठी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख कोदई निषाद ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसान एवं कृषि को सुदृढ़ बनाने की दिशा में तमाम तरह की योजनाएं चल रही है। जिसका लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि को और समृद्धशाली बनाने की दिशा में सरकार किसानों को कृषि से संबंधित तमाम जानकारी विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से दे रही है। किसानों के लिए चलाई गई किसान सम्मान योजना के तहत सरकार किसानों को प्रतिवर्ष छः हजार रुपए किसानों के खाते में भेज रही है। राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों के माध्यम से कई प्रकार के निशुल्क उन्नतशील बीज भी समय-समय पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी एवं कृषि मेला में कृषि आदि से संबंधित स्टाल भी लगाए गए । मुख्य अतिथि कोदई निषाद, विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह ,एडीओ एजी धीरेंद्र सिंह, युवा कल्याण अधिकारी राकेश पटेल कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर बीबी सिंह ,संचालक संजय पटेल, ए ड़ी ओ पी पी दीनानाथ पटेल, मुनीर आलम ,राहुल पटेल भूपेंद्र प्रताप, बलबीर सिंह, सतपाल गोड मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!