देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

चौकी के सामने पुलिस करती जांच, पीछे से हो रही शराब तस्करी

लार। यूपी बिहार बार्डर के लार थाना के मेहरौना चौकी पर पुलिस वाहनों की जांच करती है। उसी चौकी के पीछे से पगडंडियों के सहारे शराब तस्कर बिहार में शराब पहुंचा रहे हैं।

शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे मेहरौना चौकी के पीछे से पगडंडी के रास्ते कुछ लोग थैलों में शराब लेकर जा रहे थे। मेहरौना चौकी के स्टाफ की नजर पड़ी। हेड कांस्टेबिल ने अपने सहयोगी सिपाहियों को जगाने का प्रयास किया। जब तक सिपाही जग कर पगडंडियों पर पहुंचते दो तस्कर तो पुल पार कर लिए। एक तस्कर पकड़ा गया। उसकी पहचान आदित्य दुबे पुत्र हरिशंकर दुबे निवासी गुठनी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 20 पाउच पकड़ा।पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!