LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

परदेस से कल आया आज दूसरे के घर में संदिग्ध हाल में मिला शव

पंखे के हुक से लटकी मिली लाश, पुलिस ने पोस्टपार्टम को भेजा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के चौमुखा में एक युवक की लाश पड़ोस के दूसरे व्यक्ति के घर संदेहास्पद स्थिति में पंखे से लटकते मिली। कुछ लोग इसे आत्महत्या तो कुछ लोग हत्या की बात कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को बरामद करते हुए जिस व्यक्ति के घर लाश मिली है उसके घर के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष यादव का कहना है प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। शव पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

लार थाना के चौमुखा निवासी मुकेश उर्फ भोला पुत्र श्रीकिशुन उम्र 23 वर्ष परदेस में रोजी रोटी के सिलसिले में रहता था। वह कल ही गांव आया। आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे उसकी लाश पड़ोस के अखिलेश के घर से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वह पड़ोस के घर में क्यों गया था? युवक किस बात से दुखी था कि आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही कि कहीं ऐसा न हो कि युवक की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया हो। फिलहाल मृतक के परिजन इसे साजिशन हत्या की बात कह रहे और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से भी बात की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!