अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एस एस बी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

महाराजगंज नेपाल बॉर्डर झूलनीपुर क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सुबह लगभग 7 बजे कन्मीसवा ,निचलौल क्षेत्र में पुलिस चौकी बहुवार एवं सीमा शुल्क नौतनवा तथा सीमा शुल्क निचलौल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की ।इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जा रहे केले को बरामद किया। संयुक्त कार्रवाई में कुल 18000 किलो केला जप्त किया गया। कस्टम अधीक्षक भगवान शाह ने बताया की सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में जांच की जा रही , इसी दौरान सुबह 7 बजे का कनमीशवा के पास नेपाल की तरफ से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर जांच की गई जांच में तीन भारतीय और 6 नेपाली ट्रैक्टर पर केला लदा हुआ था ।जीजिसकी टोल के बाद 18000 किलो मिला ।प्रारंभिक जांच में मामला सीमा पर अवैध परिवहन से जुड़ा पाया गया, कार्यवाही के बाद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्य प्रक्रिया शुरू कर दी गई है अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

आगे भी इस तरह की संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस अभियान में भगवान साह अधीक्षक सीमा सुरक्षा ।निचलौल निरीक्षक विवेक कुमार सिंह हवलदार देवेंद्र प्रताप सिंह सुधाकर एवं ओम प्रकाश यादव शामिल रहे, वहीं पुलिस की ओर से चौकी प्रभारी बहुवार भूपेंद्र प्रताप सिंह ,कपिल प्रजापति ,कांस्टेबल अंकित यादव, आनंद यादवव मनीष यादव मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!