उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बैजनाथपुर उर्फ़ चरका में नहर के गुल पटने से किसान परेशान।

 युनुस खान ने जिलाधिकारी को संबोधित उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

तहसील नौतनवा के ग्राम बैजनाथपुर उर्फ़ चरका के किसानों एवं ग्रामीणों की सिंचाई समस्या को लेकर पत्रकार एवं जिला पंचायत प्रत्याशी युनुस खान ने जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर नहर के गुलों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि रोहिणी बैराज से निकली नहर के गांव के उत्तर एवं दक्षिण सिवान स्थित दोनों गुल पूरी तरह पट चुके हैं। इसके कारण नहर का पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है और सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि नहर में पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन गुल बंद होने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

युनुस खान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि दोनों गुलों की तत्काल सफाई कराकर किसानों को सिंचाई का लाभ दिलाया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फसलों को नुकसान हो सकता है और किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!