बेसहारा मवेशी बने काल: बाइक सवार युवा कारोबारी की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर खखरेरू क्षेत्र में आवारा और बेसहारा मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला खखरेडू-दामपुर मार्ग का है, जहाँ गुरुवार रात एक बेसहारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवा शटरिंग कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, खखरेडू कस्बे के वार्ड नंबर दो, गांधीनगर निवासी मनीष सोनी (25 वर्ष), जो शटरिंग का व्यवसाय करते थे, गुरुवार शाम अपने दोस्त अमर सिंह (निवासी चकीया) के साथ बाइक से घरवासीपुर गांव गए थे। रात करीब 8:30 बजे जब वे वापस कस्बे की ओर लौट रहे थे, तभी शिवपुरी पुलिस चौकी के पास अचानक एक बेसहारा मवेशी सड़क पार करने लगा बाइक अनियंत्रित होकर मवेशी से जा टकराई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर की आवाज सुनकर शिवपुरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने मनीष सोनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अमर सिंह का उपचार जारी है मनीष की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां, भाई और बहनों (ममता व नेहा) का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की मौत से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



