LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चार गांजा तस्कर धराये, एक करोड़ बीस लाख का गांजा बरामद

एसटीएफ ने लार -सलेमपुर मार्ग पर सीआरपीएफ लिखे वाहन से की बरामदगी

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बुधवार की देर शाम यूपी एसटीएफ ने लार-सलेमपुर मार्ग पर स्थित सहला पीपल के समीप सीआरपीएफ लिखे एक वाहन से एक करोड़ बीस लाख रूपये मूल्य के गांजा बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।

आसाम से बिहार होते हुए देवरिया आ रही यह गांजा की खेप जिले के बरहज में गांजा के एक प्रमुख ठेहा पर ले जाई जा रही थी। वाहन में पकड़े गए दो लोग मध्य प्रदेश के है। उनसे पूछताछ के बाद जिले के दो लोग एसटीएफ के हत्थे चढ़े। गांजा तस्करों की निशानदेही पर बरहज में गांजा तस्करी के सरगना के ठिकानों पर छापेमारी की गई। वहां देर रात तक पुलिस ने घंटों पूछताछ किया।

एसटीएफ ने जिस पिकप को पकड़ा उस पर सीआरपीएफ लिखा था। पिकप पर घरेलू सामान जैसे फ्रिज, कूलर, कुरसी आदि लदी थी। बाहर से देखने पर यही लगता था कि कोई जवान ट्रांसफर हुआ हैँ जो अपना निजी घरेलू सामान लेकर जा रहा है।

जिले के बरहज के रितेश जायसवाल के ठिकानों पर छापेमारी के बाद कई लोगों को उठाया गया है। आशा है पूछताछ में जिले में पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!