LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़
नानी के घर रहने वाली किशोरी को भगाने का आरोप

स्वाभिमान जागरण देवरिया। मईल क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी अपनी नानी के घर एक गांव में रह रही थी। आरोप है कि 20 मई 2026 को दिन में करीब 2:30 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। 2 जून को किशोरी किसी तरह घर वापस लौट आई, जिसके बाद परिजनों ने थाना मईल में शिकायत दर्ज कराई।
SHO सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए संबंधित धाराओं में जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



