बिजली विभाग की छापेमारी, तीन पर केस दर्ज
14 कनेक्शन काटे गए

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। बिजली विभाग ने लार क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 14 बिजली कनेक्शन काटे गए।
आज मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, एसडीओ, जेई सहित बिजली विभाग के कई कर्मचारी क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए एक अभियान चलाए। इस दौरान 85000 की बकाया राशि वसूली गई। तीन लाख बकाए पर करीब 14 घरों की बिजली काटी गयी। चोरी से बिजली प्रयोग करते तीन लोग पकड़े गए। इनके खिलाफ केस दर्ज हुआ।लार क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर को जलने से बचाने के लिए लगाए जा रहे हैं फ्यूज सेट एवं टेललेस यूनिट पिछले साल की तुलना में 50% तक ट्रांसफार्मर जलने की घटना कम हुई है। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आज दिनांक 14.06.2025 को लार सहजौर चौराहा क्षेत्र में आज बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया। बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश मिश्रा के नेतृत्व में बरडीहा फीडर के सहजौर .समेत दर्जनों मुहल्लों में आज बिजली विभाग की 2 टीमों ने एसडीओ मनीष यादव और अवर अभियंता गोरख गुप्ता के नेतृत्व में सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी गई जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश मिश्रा ने बताया कि आज पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की 2टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में प्रबन्ध निदेशक द्वारा डिस्कॉम से नामित अधिकारियों द्वारा भी रेड अभियान का निरीक्षण कर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करे ।
शाम 5 पर खण्ड के समस्त मीटर रीडर्स को बुलाकर खण्ड में परेड कराई गई जिसमें मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की गई अब मीटर रीडर्स कोई भी गलत बिल नहीं बना पाएंगे क्यूंकि शतप्रतिशत मीटर की फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर एवं प्रोब के माध्यम से ही बिल बनाने है जिससे गलत बिल बनने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी एवं रेडिंग के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले मीटर रीडर्स को चेतावनी जारी की गई है यदि उनके कार्यों में माह के आखिरी तक सुधार नहीं होता है तो ऐसे मीटर रीडर्स को बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा एवं खंड में 1 सप्ताह में चयनित 1 फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने आगे बताया की 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।



