LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

युवती से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ FIR 

देवरिया में युवती से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ FIR 

टांग ले जाऊँगा, तेजाब फेंक दूंगा…. 

 

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया, 3 जून 2026 ।थाना मईल क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पिछले दो साल से फोन और मैसेज के जरिए उसे परेशान कर रहा था। आरोपी अलग-अलग नंबरों से धमकी देता था और तेजाब फेंकने, जान से मारने व घर से उठवा लेने की बात कहता था। कॉलेज आते-जाते समय रास्ते में घेरकर अश्लील बातें और गालियां देता था।

1 जून 2026 को कॉलेज गेट पर आरोपी ने हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर भद्दी गालियां दीं और तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के परिवार को भी जानकारी दी, लेकिन हरकतें बंद नहीं हुईं।

थाना मईल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने सबूत के तौर पर कॉल-मैसेज के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पीड़िता व उसके परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!