अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

यूरिया की तस्करी जोरों पर, दो बोरी यूरिया के साथ व्यक्ति गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज ।

कोतवाली क्षेत्र के झरही नदी बंधे से होकर एक बाइक सवार व्यक्ति को भारत से नेपाल ले जा रहे दो बोरी यूरिया के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सूरज गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता, निवासी बेलवा कोतवाली ठूठीबारी के रूप में हुई। जिसको कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत कार्रवाई कर विधिक कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।

थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि का. भीम कुमार, दीपक कुमार व प्रमोद यादव की टीम सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि झरही नदी बंधे से एक व्यक्ति बाइक पर गुलाबी रंग की बोरी में कुछ सामान नेपाल की तरफ ले जाते हुए दिखाई दिया। जिसे रोककर जांच करने पर दोबोरी यूरिया बरामद हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!