उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस ने चार बोरी यूरिया खाद दो साइकिल किया बरामद।

पुलिस को देख तस्कर फरार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन पर भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाए जा रहे ब्रज ऑपरेशन के क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुआर पुलिस चौकी की टीम शुक्रवार को बहुआर कला लाइन टोला के करीब अंतरराष्ट्रीय स्तंभ संख्या 500/5 के करीब साइकिल पर बोरिया लदे दो शख्स नेपाल की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तस्कर बोरियां लगी साइकिल फेंककर नेपाल की तरफ भाग निकले। पुलिस ने बोरियों की तलाशी लिया तो भारतीय यूरिया खाद बरामद हुआ। चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपने जवान सुशील कुमार सिंह, अंकित यादव, आनंद यादव, शिव प्रताप सिंह के साथ बॉर्डर के तरफ निकले थे। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तंभ संख्या 500 /5 के करीब दो शख्स साइकिल पर बोरियां लिए नेपाल की तरफ जा रहे थे। पुलिस को देख तस्कर साइकिल पर लदी बोरियां फेक कर नेपाल की तरफ भाग निकले। बोरियों की तलाशी लेने पर भारतीय यूरिया खाद दो साइकिल बरामद किया गया। जिसे कब्जे में लेकर आवश्यक एवं विधिक कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क इकाई निचलौल को सपोर्ट कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!