सौतेली मां की आत्महत्या, पुत्र व पुत्री पर मुकदमा दर्ज ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
सौतेली मां की आत्महत्या के आरोप में दों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज। बताया जाता है कि फरेंदा बैंक रोड निवासी दुर्गा प्रसाद जायसवाल की पत्नी माया जायसवाल का शव बीते ग्यारह जुलाई की दोपहर घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला था,सूचना के बाद मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने सीएचसी बनकटी ले गई थी, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया था। बरहाल मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने मृतका के सौतेले पुत्र व पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र निवासी तीरथ जायसवाल ने फरेंदा पुलिस को पत्र देकर आरोप लगाया था।उन्होंने लिखा है कि अपनी बेटी माया जायसवाल की शादी वर्ष 2012 में फरेंदा कस्बे के दुर्गा प्रसाद जायसवाल से की थी। एक वर्ष पूर्व से दुर्गा प्रसाद जायसवाल की पहली पत्नी के पुत्र कृष्णा व पुत्री पूजा उर्फ रानी उसे प्रताड़ित किया करते थे और कई तरह से मानसिक पीड़ा देते थे। दोनों हमेशा उसे घर में से निकालने के प्रयास में लगे रहते थे। ग्यारह जुलाई को बेटी के मौत की जानकारी मिली थी। फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मृतका के परिजनों के तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही हैं।



