LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता मईल देवरिया

*देवरिया, 29 अप्रैल 2026:* मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची मंगलवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने बुधवार को मईल थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 और बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!