उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सहकारी समिति पर वितरित हुआ यूरिया खाद।

तकनीकी पारदर्शी प्रक्रिया से किसान संतुष्ट।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

ब्लॉक क्षेत्र के भारत नेपाल के सीमावर्ती गांव बैठवलिया सहकारी समिति पर शुक्रवार प्रात 9:00 बजे से यूरिया खाद का वितरण शासन द्वारा निर्धारित दर पर किया गया। दो सौ बोरी यूरिया खाद समिति पर सोमवार को बांटने के बाद बचा हुआ था। जिसे कतार में लगे किसानों में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में बांट दिया गया। सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि किसानों को खाद उनके आधार कार्ड खतौनी और फिंगरप्रिंट सत्यापन के बाद खाद दिया गया है। इस तकनीकी प्रक्रिया से किसान काफी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि रैक लगी हुई है दो दिनों के बाद खाद उपलब्ध होने के बाद वंचित किसानों को दिया जाएगा। किसान किशन, राम प्यारे, अनिरुद्ध, श्याम बिहारी,गणेश, अमरनाथ, राहुल ने बताया कि किसानों को एक से दो बोरी खाद मिलने पर असंतोष जताया। इस मौके बहुआर चौकी के पुलिस जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!