टाटा मैजिक से शराब बरामद, तस्कर फरार
बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब

स्वाभिमान जागरण देवरिया
शनिवार को लार पुलिस ने राम जानकी मार्ग के किनारे उकीना गाँव के सामने से एक टाटा मैजिक से 30 पेटी देसी शराब बरामद की। शराब तस्कर मौके से भाग गया। हालाँकि उसे पकड़ने के लिए पुलिस के साथ एक ढाबा पर काम करने वाले कुछ लोग भी उसे दौड़ाए लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.12.2025 को थाना लार पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बाबा ढाबा उकिनाखास के पास से एक चार पहिया टाटा मौजिक वाहन सं0- BR 06 GF 4482 से बिहार ले जायी जा रही 30 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी गयी।
पुलिस टीम द्वारा बरामद शराब व वाहन को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 473/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना लार जनपद देवरिया
2. हे0का0 दिलीप सिंह थाना लार जनपद देवरिया
3. का0 सुनील यादव थाना लार जनपद देवरिया
4. का0 मिठाईलाल थाना लार जनपद देवरिया।



