ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महिला लेखपाल के तहरीर पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

महिला लेखपाल के तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। एक गांव में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण के लिए पहुंची महिला लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान ने मारपीट और बदसलूकी की। महिला लेखपाल की शिकायत पर पुलिस आयी एक्सन में,ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई हैं। आरोप है कि,फरेंदा तहसील के क्षेत्र खजुरिया की लेखपाल प्रियंका पटेल ने शिकायती पत्र में कहा कि गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत मुजहना में मौके पर गई थी। मौके पर शिकायतकर्ता के साथ शिकायत की निस्तारण कर रही थी कि उसी दौरान ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी मौके पर पहुंच कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने लगे। साथ ही गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। वहां से भाग कर किसी प्रकार से जान बचाया। लेखपाल ने कार्रवाई की मांग की। फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!