उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी बच्चों का किया गया सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज नगर महराजगंज।

कृष्णा पब्लिक स्कूल लेहड़ा बाजार के बच्चों ने क्षेत्र में विद्यालय का नाम ऊंचा किया है जिससे शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। जिसके क्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्कूल की होनहार छात्रा सुंदरी विश्वकर्मा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान, मुनील यादव आकाश प्रजापति ने तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। संस्कृत ज्ञान विद्या पीठ के अधिकारियों और प्रबंधक रविंद्र कुमार चौरसिया ने बच्चो को पुरस्कृत किया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत करके उनके हौसले को बढ़ाया । इसी क्रम में शनि मौर्या,अंशु यादव, सबा खातून,सोमनाथ, निधि मौर्या, सिद्धांत,कौशल, अफ़िया, नंदनी चौरसिया ने अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनको पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!