जमीन विवाद में महिला की बेरहमी से दबंगों ने किया पिटाई, वीडियो वायरल ,तीन पर केस दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज ।
फरेंदा क्षेत्र के ग्राम सभा भगवत नगर परसिया खास में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता दुर्गावती ने आरोप लगाया है कि 2007 में एक जमीन की रजिस्ट्री लिया था, जिसमें धान की फसल की कटाई करना चाहतीं थीं धान की फसल के काटने के दौरान गांव के संतोष, निर्मला और अंजनी सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
दुर्गावती का कहना है कि विवादित जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम है और उन्होंने खुद ही उसमें धान की फसल की बुवाई कराई थी। आरोप है कि फसल काटने के समय दबंगों ने मिलकर मारपीट की, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बीती रात दबंगों ने धान की फसल को काट कर उठा लें गए।घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बीच पीड़िता और उसके परिजन कार्रवाई न होने से आक्रोश हैं।फरेंदा कोतवाल योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



