उत्तर प्रदेशफतेहपुर

अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी, कई संस्थानों को नोटिस

 

खखरेरू फतेहपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, पैथोलॉजी केंद्रों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर करीब आधा दर्जन संस्थानों को नोटिस जारी किया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम दामपुर रोड स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक पहुंची। टीम ने संचालक से संचालन संबंधी आवश्यक अभिलेख और अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा। आरोप है कि संचालक ने दस्तावेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया और टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है।
जांच के दौरान एस.पी. लैब, अरीबा लैब, डॉ. संतोष होमियो हॉल (खखरेरू), डॉ. छबिलाल, धर्मेंद्र (कुल्ली) तथा डॉ. जगदीश (चचिडा) समेत कई संस्थानों को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने और स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
खखरेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजू राव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में संचालित अस्पतालों, पैथोलॉजी केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना मानक और आवश्यक अनुमति के संचालित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!