अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

उच्च कोटि के गांजे “हाइड्रोपोनिक विड” के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर एस एस बी और नारकोटिक्स विभाग की सयुक्त टीम ने जांच के दौरान म्यांमार के एक नागरिक के पास उच्च कोटि के गांजा हाइड्रोपोनिक विड को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जारी है।

वृहस्पतिवार की शाम एस एस बी 22 वाहिनी और नारकोटिक्स विभाग की सयुक्त टीम सीमा पर जांच कर रही थी। इस दौरान एक विदेशी नागरिक नेपाल से पैदल भारत मे आया सन्देह होने पर उसे रोक कर जाच किया गया तो उसके पास करीब साढ़े चार किलो हाइड्रोपोनिक विड बरामद किया गया। बताया गया है कि उक्त विदेशी नागरिक का नाम पहयो हट्ट क्याव निवासी मोहा मयावड्डी म्यांमार है। पूछताछ में पता चला है कि उक्त नागरिक बुधवार को नेपाल आया था। आगे की पूछताछ पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां कर रही है।

कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार म्यंमार के एक नागरिक को एसएसबी ने हिरासत में लिया है, पूछताछ किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!