उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

टूरिस्ट बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया की घटना।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज ।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललाइन पैसिया में टूरिस्ट बस व बाइक सवार में भीषण दुर्घटना, बाइक चालक की मौत।

मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धरैची निवासी सनाउल्लाह पुत्र समीउल्लाह उम्र करीब 28 वर्ष फरेंदा के तरफ़ से आ रहा था ललाइन पैसिया के बिजली उप केन्द्र के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही टूरिस्ट बस बाइक चालक को भीषण टक्कर मार दी पीछे बैठी महिला दूर जाकर गिरी और बस बाइक चालक के उपर से ही रौंदते हुए चली गई, जिससे बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,बस चालक भागने की कोशिश किया लेकिन गांव वालों ने बस चालक को पकड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया, मृतक युवक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई । इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!