उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मेले में गैरहाजिर दो आशा और एक एएनएम को कारण बताओं नोटिस।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज डिप्टी सीएमओ डॉ.वीर विक्रम सिंह और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अधिदेव ने रविवार को पनियरा क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का अनुश्रवण किया । अनुश्रवण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पर गैर हाजिर मिली दो आशा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज पर एक भी टीकाकरण न होने पर एएनएम नीतू मौर्य को फटकार लगाई। पनियरा पीएचसी पर अनु श्रवण के दौरान आशा कार्यकर्ता अनीता एवं बिंदु कनौजिया तथा एएनएम रुक्मिणी गैर हाजिर मिली तीनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया वहां पर ओपीडी में 15 मरीज का उपचार किया गया ,दो प्रसव और 8 व्यक्तियों की बलगम जांच की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनौली माफी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 17 मरीज का इलाज किया गया एक गर्भवती महिला का ए एन सी  चेक हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य में केंद्र मौलागंज पर कुल ओपीडी में 57 मरीज का इलाज किया गया जबकि 45 लोगों का एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य मेले में एक भी लाभार्थी का टीकाकरण ना होने पर एएनएम नीतू मौर्य को फटकार लगाई गई दोनों अधिकारियों ने पीएचसी मौलागंज और बभनौली माफी के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश किया गया कि स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग के अन्य इंडिकेटर्स पर ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!