LIVE TVउत्तर प्रदेशगोरखपुरदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मुसैला चौराहा पर भव्य स्वागत

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से बेल्थरा के विधायक हँसूराम भी मुसैला में क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में दिखे, चर्चा तेज

स्वाभिमान जागरण देवरिया

 

पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा व भाजपा नेता रणविजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का शनिवार को सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मुसैला चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। कई भाजपा नेता अपने अपने समर्थकों के साथ मुसैला पहुंचे थे। सलेमपुर के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा व रणविजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का अभिनंदन किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय गोरखपुर से देवरिया होते हुए बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके काफिले के मुसैला चौराहा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष काली प्रसाद सहित भाजपा के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।
स्वागत समारोह में बेल्थरा रोड के विधायक एवं सुभासपा नेता हंसू राम भी पहुंचे और क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इसकी भी बड़ी चर्चा रही। लोग एक दूसरे से चर्चा करते रहे कि माननीय विधायक हँसू राम का झुकाव अब भाजपा की तरफ हो रहा है क्या?

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के अभिनंदन कार्यक्रम में  कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे चौराहे पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की वर्षा और भाजपा के समर्थन में लगाए गए। नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। मोदी के चित्र भी लहराये गए। इस अवसर पर सलेमपुर विधान सभा से 2027 के चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेता रणविजय कुमार ने विनोद राय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन के विस्तार के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, डॉ. एस.एस. सिंह, सुनील यादव ‘स्नेही’, शेषनाथ भाई, अजय गौतम, आचार्य उमाकांत मिश्रा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, राहुल सिंह, छोटेलाल गुप्ता, स्वतंत्र सिंह, अमर दत्त यादव, अमित यादव, अशोक कुशवाहा, रवि मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, भाजपा महामंत्री अखिलेश्वर प्रसाद, बृजेश कुशवाहा, नथ्थु कुशवाहा, रवि कुशवाहा, राणा सिंह सैथवार, ध्रुव कुमार, जन्मेजय सिंह बिल्लू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह को संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक माना गया। कार्यक्रम के दौरान मुसैला चौराहा पूरी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं से गुलजार रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!