धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंद नगर महराजगंज।
आज परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंद नगर महाराजगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय ने बाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी (25 दिसंबर 1924 – 16 अगस्त 2018) एक भारतीय कवि, लेखक और राजनेता थे, जिन्होंने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया, पहली बार 1996 में 13 दिनों की अवधि के लिए, फिर 1998 से 1999 तक 13 महीने की अवधि के लिए, उसके बाद1999 से2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए। उनकी विदेश नीति व आर्थिक नीति आज तक सराहनीय है कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य देश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में लोगों को जागरूक करना है। विज्ञान संकाय अध्यक्ष के.पी. सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई में कई खूबियां थी। अपनी पार्टी का नेता हो या विरोधी पार्टी का, सबको साथ लेकर चलने की खूबी उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करती थी। यही कारण था कि उन्हें राजनीति का अजातशत्रु भी कहा जाता था। कार्यक्रम का संचालन बी.एड प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने किया I कार्यक्रम में उपस्थित जनों कार्यालय व प्रवक्ता गण में राजेश सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, सुरेश यादव, अरविंद, अखंड प्रताप सिंह, आयुष सिंह, राजेश चौधरी आदि रहे।



