LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

बिहार भेजी जा रही 69 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, 39 लाख का ट्रक-शराब बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

बिहार भेजी जा रही 69 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, 39 लाख का ट्रक-शराब बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया

(देवरिया)। अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना खुखुन्दू पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़कर 69 पेटी अंग्रेजी शराब-बीयर के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने 22 जुलाई 2026 को रहमान पेट्रोल पम्प, परसिया भण्डारी के पास चेकिंग की।

तलाशी के दौरान *ट्रक संख्या UP52T6906* के सीट के नीचे छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक *अंकित मद्देशिया पुत्र जनार्दन मद्देशिया*, निवासी टीचर कालोनी वार्ड नं0 13 सुगही थाना सलेमपुर, उम्र 27 वर्ष को हिरासत में लिया।

*बरामदगी का विवरण:*
1. *58 पेटी 8PM* – 2784 पाउच, प्रत्येक 180 ML
2. *09 पेटी KINGFISHER EXTRA STRONG BEER* – 216 केन, प्रत्येक 500 ML
3. *02 पेटी COPENHAGEN TUBORG BEER* – 48 केन, प्रत्येक 500 ML
4. *एक ट्रक UP52T6906*

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग *4 लाख रुपये* और ट्रक की कीमत लगभग *35 लाख रुपये* है।

इस संबंध में थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0-176/2026 धारा 60, 72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम:* उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, उ0नि0 ज्ञान सिंह पटेल, का0 विनोद यादव, का0 गिरजेश यादव, रि0का0 रामविनय।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!