गैर जमानती वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये चलाये
जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा फरेन्दा के प्रवेक्षण में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के निर्देशन में पुरन्दरपुर ने पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अखिलेश कुमार व कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव के द्वारा मु0अ0सं0 1542/023धारा138NI Act थाना पुरन्दरपुर से सम्बंधित वांछित आरोपी गिरजेश प्रसाद यादव पुत्र राजमन यादव निवासी पैसिया ललाइन थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज उम्र करीब 52 वर्ष के
को दिनांक 22/07/026 को समय करीब 11:40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर मा० न्यायालय भेजा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने कहा कि गैर जमानती वांछित आरोपी को पुलिस टीम के द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया आवश्यक कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।



