LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

भटनी पुलिस ने लूट का किया अनावरण, 28 कुंतल युकेलिप्टस लकड़ी बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया ।ट्रैक्टर-ट्राली से युकेलिप्टस की लकड़ी लूटने की घटना का थाना भटनी पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस ने लूट का माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल 3 अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में मंगलवार 22 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किसान इंटर कॉलेज सल्लहपुर के आम के बगीचे से वांछित अभियुक्त *संजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव*, निवासी सल्लहपुर थाना भटनी, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर सल्लहपुर मंदिर के पास से लूटे गए *युकेलिप्टस के पतले-मोटे कुल 166 बोटे, वजन 28 कुंतल* बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त *अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP52BP5089* भी पुलिस ने कब्जे में ली।

पूछताछ में संजय ने बताया कि 18 जुलाई 2026 की रात वह अपने साथियों *शिव यादव, विकास यादव निवासी सल्लहपुर यादव टोला व श्रीराम यादव निवासी फतेहपुर* के साथ सल्लहपुर पुलिया के पास खड़ा था। तभी ट्रैक्टर-ट्राली से लकड़ी ले जा रहे ड्राइवर को रोककर उसका मोबाइल छीन लिया। ड्राइवर को मोटरसाइकिल पर बैठाकर इधर-उधर घुमाया, जबकि साथियों ने ट्रैक्टर-ट्राली को सल्लहपुर मंदिर के पास ले जाकर लकड़ी गिरा दी और ट्रैक्टर वापस कर दिया।

इस संबंध में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी *विमल अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल* ने 20 जुलाई को तहरीर दी थी। उनका ड्राइवर राममूरत यादव ट्रैक्टर-ट्राली से युकेलिप्टस लादकर गोपालगंज स्थित श्याम इंडस्ट्रीज प्लाई फैक्ट्री ले जा रहा था। सल्लहपुर तिराहे पर बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

तहरीर के आधार पर थाना भटनी में मु0अ0सं0-209/2026 धारा 309(4), 319(2), 204, 351(3), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:* संजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव, निवासी सल्लहपुर थाना भटनी

*वांछित:* शिव यादव, विकास यादव, श्रीराम यादव – गिरफ्तारी हेतु टीमें दबिश दे रही हैं।

*गिरफ्तार करने वाली टीम:* उ0नि0 देवेन्द्र बाटव, का0 सुधीर कुमार, का0 अमृत कुमार, का0 संजय कुमार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!