LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दहेज हत्या के मामले में 2 वांछित गिरफ्तार, थाना भटनी पुलिस की कार्रवाई

दहेज हत्या के मामले में 2 वांछित गिरफ्तार, थाना भटनी पुलिस की कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण देवरिया

*भटनी (देवरिया)।* दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या करने के आरोप में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को थाना भटनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में 22 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम लक्ष्मीपुर, भैरोपुर-जगरनाथ छपरा मार्ग से दोनों आरोपियों को दबोचा।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *अमित चौरसिया पुत्र राजेन्द्र चौरसिया*, निवासी सिंहपुर थाना भटनी, उम्र 25 वर्ष
2. *राजेन्द्र चौरसिया पुत्र स्व. स्वामीनाथ चौरसिया*, निवासी सिंहपुर थाना भटनी, उम्र 60 वर्ष

पुलिस के अनुसार वादी संजय चौरसिया, निवासी रतनपुर थाना बरियारपुर ने 19 जुलाई 2026 को तहरीर दी थी। उनका आरोप है कि उनकी पुत्री की शादी 25 अप्रैल 2024 को अमित चौरसिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। 15 जुलाई 2026 की रात को ससुराल वालों ने सूचना दी कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है।

तहरीर के आधार पर थाना भटनी में मु0अ0सं0-208/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

*गिरफ्तार करने वाली टीम:* उ0नि0 कमलेश कुमार, का0 भारतेन्दु राय, का0 अखिलेश यादव, रि0म0का0 नीतू निषाद।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!