ब्रेकिंग न्यूज़

कम्पोजिट विद्यालय मिठौरा के बच्चों ने खेली होली

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
उप नगर मिठौरा के परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय में बुधवार को होली अवकाश की पूर्व संध्या पर बच्चों ने अध्यापकों संग होली खेलकर पर्यावरण प्रेम सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अभय कुमार दुबे ने बच्चों को बताया कि हमें होली पर्व को सुरक्षित शांति सौहार्द और प्राकृतिक तरीके से मनाने का प्रयास करना चाहिए।इससे न केवल सेहत के लिए सुरक्षा बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है।बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंगों से त्वचा और बालों को नुकसान पहुंच सकता है। छात्रों ने विद्यालय में केमिकल रहित होली का आनंद लिया इसके बाद प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक द्वारा सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई इसी क्रम में मिठौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं बीडिओ राहुल सागर ने अपने सहयोगी कर्मचारियों क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के साथ होली खेला और शांति सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि रंगों में हानिकारक केमिकल्स होते हैं। जो एलर्जी, खुजली और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। अगर ये रंग आंखों में चले जाएं, तो आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा रहता ऐसे में इन रंगों से बचते हुए होली खेलना आवश्‍यक है। केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कई सिंथेटिक रंगों में शीशा, पारा, क्रोमियम और कृत्रिम रंग जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, अतः हमें नेचुरल तरीके से तैयार रंगों का प्रयोग करना चाहिए इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल ग्राम प्रधान राजदेव प्रजापति नागेंद्र गुप्ता आजाद शर्मा बिरजू कुमार चौधरी संजय कुमार गुप्ता संत कुमार वर्मा आदि लोग रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!