डिजिटल चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा,छात्रा गौरी यादव बनी एक दिन की प्रधानाचार्य।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदितपुर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत एक अनोखी पहल देखने को मिली, जब कक्षा 11 की छात्रा गौरी यादव को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरी ने पूरे आत्मविश्वास और कुशलता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तहसील स्तरीय डिजिटल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया और अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में अंश कुमार (अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदितपुर) ने प्रथम स्थान, कुमारी रजनी यादव (सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज, आनंदनगर) ने द्वितीय स्थान, एवं कुमारी अंशिका (राजकीय इंटर कॉलेज, आनंदनगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश नारायण पांडेय ने की। निर्णायक मंडल में कला अध्यापिका रितिका सिंह और महेंद्र सिंह कुशवाहा शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पांडेय ने कहा कि छात्राओं द्वारा किया गया कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। इस प्रकार की पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, श्रीकिशुनराम, कुलदीप पांडेय, मनीष सिंह, पूनम सिंह, वरिष्ठ लिपिक कुल भास्कर वरुण, जयप्रकाश यादव, समद अहमद सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


