उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा।

निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर मामला हुआ शांत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।

आनन्द नगर स्थित स्टार हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई, घटना से आक्रोशित परिजनों ने फरेंदा-लेहड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

घर वालों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर भारी-भरकम पैसे वसूले, लेकिन समय पर सही इलाज नहीं दिया गया। उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही महिला की जान गई, गुस्साए लोगों ने यह भी कहा कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों की जिंदगी को पैसों से तौलता है।

सूचना पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और कहा कि अगर लापरवाही साबित हुई तो अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, लोगों ने निजी अस्पतालों की मनमानी पर सवाल उठाए और स्वास्थ्य विभाग से ऐसे अस्पतालों पर सख्त निगरानी की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!