LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित को किया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।

थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-998/2024 धारा 109(1), 352 बीएनएस के तहत वांछित आदित्य शर्मा उर्फ कान्हा पुत्र राजेश उर्फ पिंटू शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी आर्य समाज गली, बजाजी रोड, थाना कोतवाली, देवरिया को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को बजाजी रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. प्र0नि0 शशिभूषण राय, थाना कोतवाली
2. उ0नि0 संजय कुमार पाल, थाना कोतवाली
3. हे0का0 मो0 मेराज खाँ, थाना कोतवाली
4. का0 सत्यप्रकाश गुप्ता, थाना कोतवाली

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!