LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर स्कूल बस का टायर फटा, ई-रिक्शा से टक्कर, 1 की मौत, 13 घायल

🟥 स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया, 11 अगस्त 2026*। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल बस के टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बस अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार 9 शिक्षक-शिक्षिकाएं और ई-रिक्शा में बैठे 4 बच्चे घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 08:20 बजे हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर देवगांव मोड़ के पास एस0बी0टी0 पब्लिक स्कूल की बस संख्या UP 52 T 7947 शिक्षकों को लेकर विद्यालय जा रही थी। बस चालक *प्रवीण यादव निवासी सवना लक्ष्मन, थाना गौरीबाजार* चला रहा था।
इसी दौरान अचानक बस के आगे बाएं तरफ का टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बस में सवार 09 शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा ई-रिक्शा में सवार 04 बच्चों को सामान्य चोटें आईं। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।
ई-रिक्शा चालक अकबर अली पुत्र मुकादीर निवासी विशुनपुरा, थाना गौरीबाजार को गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मर्चरी हाउस भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!