उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जलाभिषेक।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम में सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, सुबह भोर से ही मंदिर परिसर में हर हर महादेव और बोल बम के जय घोष गूजते रहे। जनपद के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इटहिया धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि विधान से जलाभिषेक किया तथा सुख शांति एवं जनपद की समृद्धि की कामना की, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर तथा आसपास लगे सावन मेले का बारिकी से निरीक्षण किया, दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन और जलाभिषेक व्यवस्था मंदिर परिसर में प्रवेश और निकासी मार्ग पार्किंग, पेयजल, साफ सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारी पुलिस कार्यों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सर्वोच्च कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया, साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों पर विशेष नजर रखने और बुजुर्ग पुरुष, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों से कहा कि सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु इटहिया धाम पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, मेले में साफ-सफाई पर जल और यातायात व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने के साथ ही भीड़ बढ़ने की स्थिति में आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए, प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में भगवान पंचमुखी शिव मंदिर का दर्शन- पूजन और जलाभिषेक किया। डीएम व एसपी के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी पुलिसकर्मी और मंदिर प्रबंधन से व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के सभी व्यवस्थाओं की सुचारू बनाए रखने तथा परिसर और मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस दिशा निर्देश दिए, सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया, उन्होंने देखा कि भीड़ को नियंत्रित करने में लोग जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!