उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ट्रेन के आगे कूदने से 35 वर्षीय गणेश मौत, स्टेशन पर मचा कोहराम।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

स्थानीय रेलवे स्टेशन बृजमनगंज पर सोमवार दोपहर एक युवक की अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सभा इलाहाबास टोला श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर से बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। दोपहर करीब दो बजे गोरखपुर की ओर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22921) वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ट्रेन के आगे जान बुझ कर कूदा और उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जीआरपी थाना फरेंदा के निरीक्षक राम समुझ सरोज ने बताया कि ट्रेन के आनंदनगर पहुंचने पर गार्ड द्वारा दुर्घटना की सूचना का मेमो दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!