गौरीबाजार : अवैध डिजिटल करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त और 1 बाल अपचारी गिरफ्तार, पिस्टल व बलेनो बरामद

🟥 स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया, 10 अगस्त 2026। पुलिस महानिदेशक के अभियान ‘Cy-Vazra’ के तहत गौरीबाजार पुलिस ने अवैध डिजिटल करेंसी का कारोबार कर पिस्टल के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने खरोह बार्डर के पास से 3 अभियुक्तों और 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, 4 मोबाइल, बलेनो कार व नगदी बरामद की।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 31.07.2026 व 01.08.2026 की रात डिजिटल करेंसी ट्रांसफर को लेकर शुभम, पवन वर्मा व सैफ का अभियुक्तों से विवाद हुआ था। आरोप है कि *इसराफिल अली, निखिल मणि, अरबुद्दीन अंसारी उर्फ गोलू व एक बाल अपचारी* ने पिस्टल दिखाकर तीनों को जान से मारने की धमकी देते हुए *1,20,000/- रुपये नगद, 3500/- रुपये की डिजिटल करेंसी और एक बलेनो कार* जबरन ले ली थी। इस संबंध में थाना गौरीबाजार में मु0अ0सं0-327/2026 धारा 308(5), 109(1), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस पंजीकृत है।
*पुलिस ने किया खुलासा*
पूछताछ में गिरोह ने बताया कि ये लोग खाताधारकों को लालच देकर उनके ATM, SIM कार्ड और पासबुक ले लेते थे। फिर उन खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगवाकर अवैध धन से डिजिटल करेंसी की खरीद-फरोख्त करते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *इसराफिल अली पुत्र कमालुद्दीन मंसुरी, उम्र 22 वर्ष*, निवासी बरारी बैतालपुर, थाना गौरीबाजार। इसके खिलाफ 460/2024 में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है।
2. *निखिल मणि पुत्र जयकरण मणि त्रिपाठी, उम्र 21 वर्ष*, निवासी गोविन्दपुर, थाना गौरीबाजार।
3. *अरबुद्दीन अंसारी उर्फ गोलू पुत्र कयामुद्दीन अंसारी, उम्र 23 वर्ष*, निवासी बसडीला, थाना कोतवाली।
4. *एक बाल अपचारी*
*बरामदगी:*
01 देशी पिस्टल 0.32 बोर, 04 एंड्रॉइड फोन, 05 एटीएम कार्ड, 03 आधार कार्ड, 01 पासबुक, 01 चेकबुक, 01 बलेनो कार और 1550/- रुपये नगद।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
थानाध्यक्ष *मृत्युन्जय राय*, उ0नि0 *आशीष कुमार तिवारी*, उ0नि0 *चन्द्रशेखर सिंह*, उ0नि0 *शुभम पाठक* व अन्य पुलिसकर्मी।
पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।



