पांच करोड़ की फिरौती वसूलने की मंशा पर पुलिस ने फेरा पानी, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
सलेमपुर के महदहा के समीप यूपी एसटीएफ ने आधीरात को की घेराबंदी

स्वाभिमान जागरण देवरिया
5/6 दिसंबर की आधीरात सलेमपुर के महदहा के समीप यूपी एसटीएफ व देवरिया पुलिस के संयुक्त अभियान में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए। गिरफ्तार बदमाशों में एक को पुलिस की गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्पेशल टॉस्क फ़ोर्स व देवरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हिमान्शु उर्फ गोविन्द यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी मिर्जापुर, पोस्ट खिरिया खाझा, थाना रानीपुर, जिला मऊ व मंजीत यादव पुत्र स्व० शिववली यादव निवासी ताजपुर उस्मानपुर, पोस्ट पिपरीडीह, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ तथा नितेश यादव पुत्र शिवसागर यादव निवासी बरवा, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया के रूप में हुई।.
पुलिस ने उक्त बदमाशों के पास से अवैध पिस्टल,, तमंचा व कारतूस तथा एक बुलेट मोटर सायकिल बरामद की है। स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश लखनऊ को सूचना प्राप्त हो रही थी की जनपद देवरिया व आस-पास के जनपद में एक गैंग सक्रिय है जो किसी बड़े व्यापारी की फिरौती के लिये अपहरण करने की फिराक में है। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में धर्मेश कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ, लखनऊ के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि हिमांशु यादव निवासी थाना क्षेत्र रानीपुर जनपद मऊ व प्रदीप यादव थानाक्षेत्र महुआडीह, जनपद देवरिया अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सलेमपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ी तिवारी गांव के दो लोगों का फिरौती के लिए अपहरण करने की तैयारी में हैं। सूचना प्राप्त हुई कि फिरौती के लिए अपहरण की घटना कारित करने हेतु योजना बनाने वाला गैंग महदहा चौराहे से डुमवलिया रोड पर जायेंगे और रास्ते में सिसवा पाण्डेय गांव के आस-पास अपहरण की घटना को अंजाम देंगे। बदमाश चारपहिया एवं दो पहिया वाहन से आने वाले हैं एवं उनके पास घातक असलहे हैं। व्यापारी किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने गये हैं उसी रास्ते से अपने गांव पड़री तिवारी जायेंगे और गैंग द्वारा रास्ते में ही घटना को अंजाम दिया जायेगा।
इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, उ०नि० यशवन्त सिंह, मुख्य आरक्षी महेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी आशुतोष कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी उमेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी आदित्य कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी शिवानन्द उपाध्याय, मुख्य आरक्षी गौरव प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी मो० इमरान खान, मुख्य आरक्षी नसीरूद्दीन एवं थाना सलेमपुर पुलिस एवं एस०ओ०जी० व स्वाट टीम देवरिया द्वारा महदहां तिराहा से डुमवलिया रोड पर करीब 400 मीटर आगे जाकर निगरानी करने लगे कुछ देर बाद एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक स्वीफ्ट डिजायर कार महदहां की ओर से आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया जिस पर बुलेट सवार व कार सवार बदमाशों द्वारा एसटीएफ व पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया दौरान फायरिंग कार सवार बदमाश भाग गये तथा बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देख कर एसटीएफ व पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से करने लगे। इस पर एसटीएफ व पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित व संतुलित व न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुये उक्त अपराधी पर फायर किया गया, जिससे एक बदमाश घायल हो गया। शेश अन्य दो बदमाशों को एसटीएफ टीम द्वारा पकड़ लिया गया। जिनसे उपरोक्त बदरामदगी हुई। घायल हिमांशु उर्फ गोविन्द यादव उपरोक्त को समुचित इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर भेजा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया गया है।पकड़े गये व्यक्तियों से एक साथ व अलग अलग पूछताछ की गई तो इस गैंग में कई लोगों के नाम सामने आये। पुलिस उन सभी की तलाश में लगी है। पुलिस कार्रवाई की इस टीम में मुख्य रूप से एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई गोरखपुर, उ0नि0 दीपक कुमार प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 विनय सिंह स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी धनन्जय श्रीवास्तव स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया, मुख्य आरक्षी अखिलेश दुबे स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया, आरक्षी विन्देश्वर स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया,आरक्षी अरविन्द कुशवाहा स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया,आरक्षी ईश्वचन्द यादव स्वाट टीम प्रथम जनपद देवरिया, निरीक्षक सादिक परवेज प्रभारी सर्विलांस जनपद देवरिया, मुख्य आरक्षी मेराज खान स्वाट टीम द्वितीय जनपद देवरिया, मुख्य आरक्षी प्रशान्त शर्मा स्वाट टीम द्वितीय जनपद देवरिया, मुख्य आरक्षी समसुलैन स्वाट टीम द्वितीय, एस ओ महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया व0उ0नि0 धर्मेन्द्र मिश्र थाना सलेमपुर जनपद देवरिया , उ0नि0 दीपक पटेल सलेमपुर आदि थे।



