देवरिया

महिला के हमलावर गिरफ्तार 

देवरिया। पुलिस ने बघौचघाट थाना क्षेत्र में एक महिला पर चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रविवार शाम चार बजे कोईरीपट्टी-सुंदरपुर मार्ग स्थित पुलिया के पास से हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय बिक्की कुमार और 22 वर्षीय मंजीत राजभर के रूप में हुई है। बिक्की कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पानन महुअवा गांव का निवासी है, जबकि मंजीत राजभर बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोईरीपट्टी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 अगस्त की रात को हुई थी। कोईरीपट्टी गांव निवासी मीना देवी (पत्नी राजमंगल यादव) अपने घर में सो रही थीं, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!