उत्तर प्रदेशफतेहपुर

हकीमपुर खंतवा में प्रतिबंधित पेड़ों पर चला आरा, आधा दर्जन नीम के पेड़ काटे

 

खखरेरू  फतेहपुर एक ओर शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खखरेरू थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित प्रजाति के हरे पेड़ों का कटान लगातार जारी है। ताजा मामला हकीमपुर खंतवा गांव का है, जहां कथित वन माफियाओं ने नीम के करीब आधा दर्जन हरे पेड़ों पर आरा चला दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ों को काटकर लकड़ियों को सप्लाई के लिए गांव के किनारे एकत्र कर रखा गया है। दिनदहाड़े हुए इस कटान से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ विभाग आमजन से हरियाली बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रतिबंधित पेड़ों का कटान नहीं रुक पा रहा है।

मामले को लेकर वन क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!