भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिवानंद द्विवेदी सहर का सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र में होगा जगह जगह स्वागत

सलेमपुर। 25 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिवानंद द्विवेदी सहर पहुँच रहे अपने गाँव संजाव। श्री द्विवेदी पत्रकार थे बाद में वे भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये गए। श्री द्विवेदी गृह मंत्री अमित शाह पर दो किताबें लिख चुके हैँ। सलेमपुर-सोहनाग रोड स्थित समता निवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक में तहसील क्षेत्र के संजाव निवासी शिवांनंद द्विवेदी सहर के भाजपा के राष्ट्रीय इकाई में पदाधिकारी बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद में आगमन पर जगह जगह स्वागत की रणनीति बनाई गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि 25 अगस्त को शिवानंद द्विवेदी का देवरिया आगमन होगा। उनके स्वागत के लिए प्रातः 10:30 बजे खरोह चौराहे पर जिले के सभी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके बाद खरोह चौराहे से उनके गांव सजाव तक रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रमुख चौराहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे-बाजे और माल्यार्पण के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उधर भाजपा नेता रणविजय कुमार ने श्री द्विवेदी के सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र में आधा दर्जन जगहों पर स्वागत की तैयारी की है।



